मुरादाबाद, जनवरी 27 -- बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका आरंभ गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राओं ने यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। सम्मेलन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि संघ ने सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रांत प्रौढ़ प्रमुख ओम प्रकाश शास्त्री ने पंच परिवर्तन विषय पर भी वक्तव्य दिया। दीपक कृष्ण उपाध्याय, ने भी संबोधन किया। संचालन रचित शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...