लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को कस्बे में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें आरएसएस के प्रांत प्रचारक ने हिंदुओं से जात-पांत छोड़कर हिंदू के रूप में एकजुट होने का आह्वान किया। गुरुवार को कस्बे के जिला पंचायत इंटर कालेज के मैदान हुए हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने बतौर मुख्य वक्ता अपने उद्बोधन में संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों का महत्व बताते हुए पंच परिवर्तनों का उल्लेख किया। इनमें उन्होंने कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक शिष्टाचार एवं स्वदेशी के बोध पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जात-पांत की विदाई कर सभी को एकजुट होकर हम सब हिंदू भाई-भाई के भाव से आगे बढ़ना चाहिए। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने नारा लगाते ह...