बदायूं, फरवरी 4 -- इस्लामनगर। कस्बे के संस्कृत विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जातिवाद को हिंदू समाज के लिए अभिशाप बताते हुए सामाजिक समरसता और जातिविहीन समाज की अवधारणा पर विशेष बल दिया। मुख्य वक्ता, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राकेश ने अपने संबोधन में पंच परिवर्तन के संकल्प को दोहराया। इन सम्मेलनों में समाज को संगठित करने, भाईचारा बढ़ाने और इन पांचों सिद्धांतों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एचएस इंस्टीट्यूट और बीआर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान से हुआ। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र लीडर, विजय प्रकाश शंखधर,जय देवी शास्त्री, ...