औरैया, फरवरी 1 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के महावीर धाम परिसर में रविवार को सकल हिंदू समाज समिति की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत प्रेमदास महाराज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राघव किशोर मौजूद रहे। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फफूंद शाखा की संचालिका बीके रिया और लक्ष्मी बहन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पंच परिवर्तन की जानकारी दी। राघव किशोर ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करनी होगी। महंत प्रेमदास महाराज ने समाज में समरसता बनाए रखने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता आचार्य अजीत राज, प्रांत संयोजक बजरंगदल, ने हिंदू एकता को समय की आवश्यकता बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.