छपरा, फरवरी 14 -- 1 शिवशक्ति धाम गोबरहीं में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक चंदन कुमार व अन्य दाउदपुर (मांझी)। गोबरहीं स्थित शिवशक्ति धाम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं सनातन प्रेमियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सारण विभाग के विभाग प्रचारक चंदन कुमार ने कहा कि हिंदू समाज जितना अधिक संगठित और एकजुट रहेगा, राष्ट्र उतना ही सशक्त होगा। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा का उल्लेख करते हुए उसके सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डाला और आगामी वर्षों की कार्ययोजना की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी जैसे पांच प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। वक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.