सिद्धार्थ, दिसम्बर 15 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत तृतीय चरण में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 23 दिसंबर को कस्बे के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को संपंन कराने के लिए रविवार को विधि-विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम संपंन हुआ। संघ के हिंदू सम्मेलन समिति बांसी के जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने भूमि पूजन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। भूमि पूजन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समस्त हिंदू समाज को एक मंच पर लाकर संगठित करना है। संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत तृतीय चरण का कार्यक्रम 14 दिसंबर से 11 जनवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है। हिंदू सम्म...