बुलंदशहर, जनवरी 11 -- नावल्टी मार्ग स्थित शाखा पर रविवार सुबह को काफी संख्या में स्वयं सेवक एकत्र हो गए। जहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक विकास ने बताया कि संघ अपने गौरवशाली शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्वव्यापी हिंदू सम्मेलन श्रृंखला के तहत नगर स्तर पर चार महत्वपूर्ण कार्यक्रम कर रहा है। जिसके तहत प्रथम हिंदू सम्मेलन का आयोजन आगामी मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर में होगा। प्रख्यात संत एवं विचारक स्वामी दीपांकर का वैचारिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा। सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य समाज को संगठित करना, आपसी समन्वय एवं भाईचारे को सुदृढ़ करना करते हुए सांस्कृतिक-नैतिक मूल्यों के प्रति जनजागरण उत्पन्न करना है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में चार हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...