संभल, फरवरी 2 -- हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति सुभाष बस्ती के तत्वाधान में संभल गेट जैन पैलेस में आयोजित किया गया। जिसमें हिंदू सम्मेलन में समाज, संस्कृति, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर समरस, स्वाभिमानी और कर्तव्यनिष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मनीष सिंह अधिवक्ता पूर्व जिला प्रचारक नई दिल्ली दिल्ली प्रांत ने कहा समाज के प्रत्येक व्यक्ति का अपना -अपना महत्व हैं जैसे मनुष्य के शरीर के विभिन्न अंगों का अपना महत्व है। उसी प्रकार सभी हिन्दुओं को संगठित होकर भारत को बचाए रखना हैं, वंदेमातरम को 150 वर्ष पूरे हुए हैं जिन लोगों को अपने राष्ट्र के गान से परेशानी है ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं हैं। संघ के स्थापना वर्ष के 100...