सिद्धार्थ, जनवरी 14 -- बिजौरा/सोहना। बिजौरा में 17 जनवरी को आरएसएस की ओर से प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए भूमि पूजन में सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। भूमि पूजन कार्यक्रम में भनवापुर खण्ड संचालक साकेत ने बताया कि हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार किया जाएगा। क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण, मंच व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मौके पर सह खण्ड संचालक अक्षय कुमार, अजय, विशाल, रामजी अग्रहरि, काली प्रसाद शर्मा, राम दुलारे साहू, शिव पूजन यादव, बलराम गिरि, विव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.