बांदा, फरवरी 9 -- बांदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गणेश भवन रामलीला मैदान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मदनगोपालदास महाराज कामतानाथ मंदिर प्रमुख द्वार चित्रकूटधाम, विशिष्ट अतिथि त्यागी जी महाराज संत कबीर आश्रम भरखरी मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ऋतुराज, विभाग कार्यवाह संजय ने उपस्थित लोगों को एकता के सूत्र में बंधने की बात कही। कहा कि स्वदेशी अपनाकर ही देश का विकास संभव है। जिला संघचालक सुरेंद्र पाठक, जिला कार्यवाह श्यामसुंदर, नगर कार्यवाह उमाशंकर, शिवम् गुप्ता जी आदि मौजूद रहे। -------- खुशियों के रंग सखियों के संग का आयोजन बांदा। शहर के हार्पर क्लब सांस्कृतिक कार्यक्रम खुशियों के रंग सखियों के संग का आयोजन किया गया। हार्पर क्लब महिला सदस्यों ने अपन...