सहारनपुर, जनवरी 25 -- सहारनपुर। रविवार को ग्राम शेखपुरा मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें एकजुटता का आह्वान किया गया और जागरुकता पर जोर दिया गया। हिन्दू सम्मेलन में रविदासी संत महन्त भूपेंद्र दास और आरएसएस विभाग के सम्पर्क प्रमुख शिवकुमार वर्मा जी मुख्य वक्ता रहे। हिन्दू जागरण मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांतसिंह ने कहा सामाजिक समरसता के माध्यम से हिन्दू समाज के एकीकरण की आवश्यकता है। हमें समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, के रूप में संघ द्वारा बताए गए मंत्रों पर चलकर देश को विश्व गुरु बनाना होगा। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री कुलदीप राणा, जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, महानगर अध्यक्ष राम दीप बंसल, एबीवीपी महानगर मंत्री रजत गोयल, संजूपाल, आर्यपाल, रजनीश आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...