सहारनपुर, फरवरी 22 -- भूतेश्वर मंदिर रोड स्थित कुटिया मंदिर के निकट शंकर बस्ती और ज्ञान विहार बस्ती द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदुत्व की रक्षा के साथ-साथ समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में शाकुंभरी सिद्ध पीठ के सहजानंद महाराज, महानगर सेवा प्रमुख दिलीप तथा पंडित कमल नयन का संबोधन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू सम्मेलन के माध्यम से समाज के हितों, धर्म और आस्था से जुड़े मुद्दों पर हिंदू संगठनों की सक्रिय भूमिका लगातार दिखाई दे रही है। संगठनों द्वारा समाज को जागरूक करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में एकता एवं सद्भाव बनाए रखने का प्रयास किया जाता है। सम्मेलन के अंत में आयोजकों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.