सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार प्रांत कार्य समिति की बैठक रविवार को रीगा रोड स्थित एक निजी होटल के सभागार में हुई। तीन दिन होने वाली बैठक में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अम्बरीष, क्षेत्र अधिकारी डॉ वीरेंद्र साहू ,विश्व हिंदू परिषद प्रांत अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह, प्रांत मंत्री रणवीर सिंह, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, संत रामानंद दास, संत भूषण दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रांत कार्य समिति बैठक का शुभारंभ किया।केंद्रीय मंत्री ने कहा वर्ष 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई। तब से लेकर आज तक हिंदू एकता हिंदू जागरण के लिए विश्व हिंदू परिषद लगातार प्रयासरत और संघर्षशील रहा है।अयोध्या के भव्य राम मंदिर निर्माण से ...