बदायूं, फरवरी 10 -- बिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष मुख्य वक्ता प्रांत प्रचार प्रमुख ब्रज प्रांत प्रीतम एवं बालाजी बलदेवधाम गुधनी के पीठाधीश्वर महाराज ललितेश्वरानंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रांत प्रचार प्रमुख प्रीतम ने हिंदू समाज को जागरूक, संगठित और संस्कारवान बनने का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में सनातन धर्म की एकता, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू केवल एक पंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है, जिसे समझकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। महाराज ललितेश्वरानंद ने कहा कि हिंदू समाज ...