मेरठ, फरवरी 1 -- रोहटा। गांव रोहटा स्थित एनएस फार्म हाउस परिसर में शनिवार को संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण, हिंदू समाज की एकता और जागरूकता को सशक्त करना रहा। मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर शिव प्रेमानंद, वाचस्पति मिश्रा, दीपक रहे। मुख्य प्रवक्ता शिव प्रेमानंद ने हिंदू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने समाज को जागरूक करते हुए विशेष रूप से पर्यावरण एवं अपनी संस्कृति और मूल्यों की रक्षा के लिए, बाहरी प्रभावों से दूरी बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम में पंडित हरि शर्मा, पवन शर्मा, संदीप शर्मा, इंद्रपाल सेक्रेटरी, हरिओम गोयल, अक्षय रोहटा, मदन राठी, मोनू वर्मा, सौरभ चौधरी, अमित गोस्व...