बहराइच, जनवरी 27 -- बहराइच, संवाददाता। किसान डिग्री कॉलेज में मंगलवार को हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिद्धनाथ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रवि गिरी जी महाराज एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक अवध प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह डॉ.अविनाश विशिष्ट अतिथि महंत उमाकांत गिरी जी महराज रहे। अध्यक्षता कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिंदू समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। मुख्य वक्ता ने कहा कि सदियों से भारत की गौरवशाली परंपरा रही है। प्राचीन काल में भारत पूरे विश्व का मार्गदर्शन करता था। भारत की संपन्नता को देखकर अनेकों आक्रमण हुए और भारत के लोगों द्वारा लगातार संघर्ष करते हुए प्रतिकार किया गया। इस अवसर पर रंगोली एवं महापुरुषों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.