मेरठ, फरवरी 2 -- मवाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष (2025-26) के उपलक्ष्य में पूरे देश में एक लाख से अधिक 'हिंदू सम्मेलन' आयोजित कर रहा है। इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जाति-पाति से ऊपर उठकर एकजुट करना, सनातनी पहचान पर गर्व करने के लिए प्रेरित करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। रविवार को नगर के हीरालाल, हरि विहार एवं काबलीद्वार बस्ती का संयुक्त हिन्दू सम्मेलन नगर पालिका मैदान में मयंक रस्तोगी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि विभाग सह संपर्क प्रमुख दुष्यंत ने संघ की उत्पत्ति के साथ-साथ संघ विकास व संघ की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता सह विभाग प्रचारक नमन ने समाज में पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन (परिवार व्यवस्था), सामाजिक समरसता, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण के विषय को बताया। कहा कि...