मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता हिंदू समाज की सुरक्षा, सम्मान और अस्तित्व की रक्षा है। विहिप केवल राम मंदिर आंदोलन तक सीमित नहीं, बल्कि हिंदू समाज से जुड़े हर संकट का स्थायी समाधान गढ़ने वाला वैश्विक संगठन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोरक्षा, मतांतरण पर रोक और हिंदू कन्याओं की सुरक्षा विहिप के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं। सिटी क्लब में आयोजित विंध्याचल विभाग की बैठक को शुक्रवार को संबोधित करते हुए परांडे ने कहा कि मंदिरों को केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि सेवा, अन्नदान और सामाजिक चेतना का केंद्र बनाया जाना चाहिए। उन्होंने पुजारियों के प्रशिक्षण और समाज को जीवन मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया। महिला पुजारियों के प्रशिक्षण को उन्होंने सामाजिक समावेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.