मऊ, जनवरी 15 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दरगाह स्थित रामलीला मंचन स्थल पर बुधवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आर्यम ने हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति, उसकी एकता, संगठन शक्ति और संस्कारों पर अपना विचार रखा। कहा कि हिंदू समाज के लोगों को जागरूक होकर एकजुट होने से ही राष्ट्र सशक्त और सुरक्षित रहेगा। युवाओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने हिंदू समाज के लोगों को संगठित रहकर सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। सम्मेलन में मातृशक्ति के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित प्रख्यात कथावाचिका मानस मंदाकिनी डॉक्टर रागिनी मिश्रा ने लव जिहाद की बढ़ती हुई घटनाओं पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.