समस्तीपुर, फरवरी 9 -- रोसड़ा,। हिंदू समाज की एकता, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना ही राष्ट्र की आत्मा है। उक्त बातें रविवार को स्थानीय अनुमंडल मैदान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख पंडित जीवेश्वर मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज अपने धर्म, परंपरा और मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए संगठित रूप से आगे बढ़े। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा, समर्पण और संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संघ ने समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे महंत शिवराम दास ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी आस्था, त्याग और अनुशासन में निहित है। उन्होंने माता श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.