बदायूं, फरवरी 9 -- बिसौली, संवाददाता। गांव सीकरी में एक ढाबा पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और संगठनात्मक एकता पर विशेष जोर दिया गया। आसफपुर बौद्धिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज पाराशरी ने कहा कि हिन्दू सनातन विचारधारा के प्रतीक हैं। अध्यक्ष ने कहा कि विरासत हमें महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी और गुरु तेग बहादुर जैसे महापुरुषों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। उन्होंने 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को आत्मसात करते हुये जाति-पाति की दीवारों को तोड़कर समग्र हिन्दू समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। अतिथि बाबा फौरन गिरी ने कहा कि हिन्दू एकजुटता दिखायें। सम्मेलन के बाद डीजे के साथ मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह सागर, प्रदीप उपाध्याय, दुष्यंत शर्मा, नितेश शर्मा, विजय पाल सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.