मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- नाली निर्माण कार्य में अनियमितताओं और घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर विरोध करने पर हिंदूवादी नेता नरेंद्र पंवार जान से मारने की धमकी दी गई है। शुक्रवार शाम हिन्दु संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार ने वार्ड 39 में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा था। नरेंद्र पंवार ने मौके पर पहुंचकर कार्य का वीडियो भी बनाया और इसे सार्वजनिक करते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। आरोप है कि उसके बाद नरेन्द्र पंवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। ॲाडियो में विक्की त्यागी व उसके बेटे का नाम लेकर धमकी दी गयी है। देर ...