हापुड़, फरवरी 20 -- गांव उपेड़ा में शुक्रवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्य वक्ता पंजक कुमार ने कहा कि यदि हिंदू समाज संगठित और जागरूक रहेगा तो राष्ट्र स्वतः ही समर्थ और सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित है और समाज की एकता ही देश को नई दिशा देती है। अखिलानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदू समाज की सांस्कृतिक विरासत विश्व में अद्वितीय है। आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने मूल्यों, परंपराओं और संस्कारों को संरक्षित रखते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा दें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज में फैल रही कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि...