बुलंदशहर, दिसम्बर 22 -- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शहीद स्मारक तिराहे पर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका और झंडा जलाया। हिंदू संगठन के लोगों ने पुतला फूंक कर भारत के प्रधानमंत्री से बांग्लादेश पर कार्रवाई करने और भारत में स्थापित संबंध खत्म करने की मांग की। हिंदू संगठन के लोगों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को युद्ध मानकर कार्यवाही की जाए। इसके अलावा बांग्लादेशी क्रिकेटर को आईपीएल से बाहर व बांग्लादेशी सभी घुसपैठियों को तत्काल भारत से बाहर किया जाए। पुतला फूंकने वालों में रामकुमार कौशिक, गौतम सैनी कुंवर पाल शर्मा अंकित सैनी मनोज चौधरी केशव राम प्रमोद आकाश सैनी गौरव गुप्ता सचिन अभय मोंटी चौधरी सचिन मनोज गगन आदि हिंदू संगठन के कार्यकर्ता म...