मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। सत्यम सिनेमा में शनिवार को महानगर भाजपा, हिंदू संगठनों के द्वारा गोदान मूवी देखी। मिगलानी सिनेमा में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी रामबालक दास महाराज आयोध्या, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी संजय नंद गिरी महाराज, दिगंबर गौरव गिरी पंचायती निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार के द्वारा गो माता और गो बछड़ा का तिलक कर एवं नारियल फोड़कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। महामंडलेश्वर स्वामी रामबालक दास महाराज ने कहा कि गो माता हमारी राष्ट्रीय माता है। हमें गो माता की पूजा करनी चाहिए। विभाग प्रचारक बृज मोहन, सुरेंद्र, गो सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, महेंद्र सिंह बब्बू, राजेश रस्तोगी, राजीव गुप्ता, नवदीप टंडन, दिनेश सिसोदिया, शम्मी भटनागर, संतोष नारंग आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.