मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को बंद बुलाया है। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर 14 हिंदूवादी संगठनों ने मुजफ्फरपुर बंद की तैयारी की है। मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक धार्मिक स्थल को तोड़े जाने का ये विरोध कर रहे हैं। बंद को देखते हुए रेल पुलिस और आरपीएफ सतर्क हो गई है। स्टेशन के आसपास सुरक्षा के लिए एंटी राइट बटालियन (एआरबी) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) की तैनाती की गई है। इसके अलावा शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों में सादे कपड़ों में पदाधिकारी और जवानों को भी गुरुवार शाम से ही तैनात कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर स्टेशन की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। दूसरी ओर, हिंदूवादी संगठनों ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर बंद को सफल बनाने के लिए बैठक की। इसमें विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.