शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- यूपी के शाहजहांपुर में हिंदू युवती से शादी के बाद वलीमा कार्यक्रम आयोजित करना डॉक्टर को भारी पड़ गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देखने के बाद वलीमे का कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया। पुलिस ने यहां बताया कि रविवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के जिया खेल मुहल्ले के निवासी डॉक्टर अदनान का एक स्थानीय मैरेज लॉन में वलीमे का कार्यक्रम था। पुलिस के अनुसार उन्होंने दिल्ली में नीलम नामक हिंदू लड़की से अदालत में विवाह किया था, इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता विवाह स्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। प्रदर्शन में शामिल हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अदनान के परिजन ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.