संभल, फरवरी 1 -- राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने शनिवार को तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी को सौंपा। जिसके माध्यम से यूजीसी जैसे काले कानून को अविलंब वापस किए जाने की मांग की। तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने सवर्ण जाति के लोगों को शपथ ग्रहण कराई। जिसमें सभी ने शपथ ग्रहण की और कहा कि जब तक यूजीसी कानून प्रधानमंत्री वापस नहीं लेते तब तक सवर्ण समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देंगे। मांग की गई की यूजीसी कानून को वापस लिया जाए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूरे देश में सवर्ण समाज द्वारा आंदोलन किया जाएगा। जिसका सभी ने आंदोलन में भाग लेने का समर्थन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी कानून को तुरंत वापस किए जाने की मांग की । ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.