देहरादून, जनवरी 19 -- हिंदू युवा वाहिनी ने दून में सदस्यता अभियान को गति देते हुए अश्मित डोडी को जिला मंत्री नियुक्त किया है। वाहिनी ने सोमवार को नेहरू कॉलोनी में सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया। जिला अध्यक्ष रोहित चौहान 'राजा' ने संगठन की कार्यप्रणाली और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा ही राष्ट्र और धर्म के संरक्षण का मुख्य आधार है। संगठन को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। मौके पर हिंदू युवा वाहिनी की जिला कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.