मुरादाबाद, मार्च 25 -- हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हिंदू कॉलेज के कैप्टन राजीव चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी कक्षाओं के छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य नन्हे सिंह ने बताया कि इस वर्ष सभी कक्षाओं के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर जगदीश चंद्र, समरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ. विजेंद्र सिंह, विशाल वर्मा, कुशाग्र राज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.