भागलपुर, फरवरी 9 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मां दुर्गा प्रभात शाखा अब्जूगंज के द्वारा पुरानी दुर्गा स्थान प्रांगण में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन हरिद्वार से पधारे स्वामी सुबोधानंद जी महाराज सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने देश भक्ति एवं भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। स्वामी सुबोधनंद जी महाराज ने कहा कि हम हिंदू थे, हिंदू हैं और हिंदू रहेंगे। जीवन में जैसी भी परिस्थितियां आए हम अपने धर्म को नहीं छोड़ेंगे। भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि अपने धर्म में मरना भी कल्याणकारी है। दूसरे का धर्म भयावह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.