बुलंदशहर, जनवरी 27 -- क्षेत्र के गांधी मार्ग स्थित महालक्ष्मी कांपलेक्स में मंगलवार को हिंदू रक्षा दल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज भाटी ने बताया कि आगामी 30 जनवरी को हिंदू महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैया रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर मंथन किया गया। इसमें संजय राणा, योगेश ठाकुर, अन्नू गोस्वामी, अशोक गिरि, नीटू सोलंकी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...