सहारनपुर, फरवरी 9 -- थाना क्षेत्र के गांव बादशाहीबाग में सोमवार को हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया। महासम्मेलन में मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने समाज को संगठित रहने और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि सामाजिक एकता, नैतिक मूल्यों और आपसी सहयोग से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। महासम्मेलन को जूना अखाड़ा के महंत अनुपमानंद गिरी महाराज, महंत सरधा दास और शिव मोहन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सफीपुर के पूर्व प्रधान अशोक राणा, बॉबी राणा, दीपक राणा, सुरजपाल, सोनू गुप्ता, जल सिंह, राजकुमार गुप्ता, डॉ. मान सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.