एटा, मार्च 31 -- एटा। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ शाखा की पदाधिकारियों ने ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन मैरिज होम में हिंदू नववर्ष 2082 की शुरूआत होने पर पारंपरिक परिधान में जमकर जश्न मनाया। इसके साथ सभी को अपने हिंदू नववर्ष की शुभकामाएं दी। महिलाओं ने विभिन्न देवियों के रूप में सजकर नारी सशक्तिकरण का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित अलीगढ़ की पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय एवं अलीगढ़ विधायक मुक्ता राजा ने सभी को हिंदू नव संवतसर का महत्व समझाते हुए अपने हिन्दू नव वर्ष को बढ़चढ़ कर मनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजिका राज कुमारी सीमा वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, प्रेमलता वर्मा डेविड आदि महिलाएं मौजूद रही।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.