गाज़ियाबाद, अप्रैल 14 -- गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरनंदी महानगर ने डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर को याद किया। सोमवार को विजयनगर के रोजबेल पब्लिक स्कूल में हुए आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत के सामाजिक सद्भाव प्रमुख डॉ. हेमेंद्र ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के उत्थान और समाज के प्रत्येक वर्ग को ऊपर उठाने के लिए अथक प्रयास किया। बाबा साहेब ने अपने धर्म परिवर्तन करते समय भी इस्लाम अथवा ईसाइयत को न चुनकर हिंदू धर्म के मूल से निकले बौद्ध धर्म को ही चुना, क्योंकि वह हिंदू धर्म की विशेषताओं से भली-भांति परिचित थे। हरनंदी महानगर के माननीय संघचालक प्रदीप, महानगर सह संघचालक जितेंद्र और सह महानगर कार्यवाह शिवकुमार भी शामिल हुए। इसी तरह दूसरे महानगर में भी कार्यक्रम हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.