आजमगढ़, अगस्त 3 -- आजमगढ़। विश्व हिंदू महासंघ (भारत) की आजमगढ़ मंडल की बैठक बेलनाडीह स्थित कार्यालय पर शनिवार को हुई। मंडल प्रभारी अमृत सिंह ने सर्वसम्मति से मऊ के जिलाध्यक्ष के रूप में प्रदीप सिंह के नाम की घोषणा की। आजमगढ़ जिलाध्यक्ष राणा संत विजय सिंह ने सभी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मंडल प्रभारी अमृत सिंह ने कहा कि संगठन हिंदू धर्म और संस्कृति की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और इसका उद्देश्य हिंदू धर्म के सिद्धांतों और मूल्यों को बढ़ावा देना है। अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह एवं संचालन जिला संयोजक संजय सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.