बदायूं, अप्रैल 16 -- क्षेत्र के गांव सतेती में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला एक मामला सामने आया है। जिससे गांव व आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंबेडकर जयंती के दौरान कुछ असामाजिकतत्वों ने रामनवमी महोत्सव के गांव में लगाए गए धार्मिक बैनर के साथ आपत्तिजनक और टिप्पणी की। जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गांव सतेती के ग्रामीणों ने कहा है कि 14 अप्रैल को गांव में बाबा साहेब की जयंती के दौरान कुछ लोगों ने हिंदू देवी देवताओं को लेकर टिप्पणी की l धार्मिक बैनर के साथ आपत्तिजनक हरकत की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.