मऊ, जनवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। उ.प्र. पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दिए जाने की मांग को लेकर हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे। चेताया कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा। हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि विगत वर्षों में कोविड-19 महामारी भर्ती प्रक्रिया में देरी और विभिन्न प्रशासनिक कारणों से हजारों सामान्य वर्ग के युवाओं की आयु सीमा पार हो चुकी है, इसके चलते वह पुलिस जैसी महत्वपूर्ण सेवा में शामिल होने से वंचित हो रहे हैं। यह स्थिति न केवल युवाओं के साथ अन्याय है बल्कि उनके भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ भ...