आगरा, जनवरी 27 -- अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री महाराज सोमवार को शहर के नदरई गेट स्थित दिवंगत चंदन गुप्ता के आवास पर पहुंचे। उन्होंने चंदन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और जल्द ही चंदन की प्रतिमा के अनावरण कराया जाएगा। अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस ही नहीं सदैव चंदन गुप्ता हम सबके दिलों में रहेंगे और उनके परिवार के प्रति अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच हर तरह से खड़ा हुआ है। चंदन गुप्ता के माता-पिता व भाई ने महाराज पंडित निर्मल शास्त्री को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनमानस के साथ मिलकर कासगंज में स्थापित चंदन गुप्ता की मूर्ति का शीघ्र ही अनावरण करवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...