सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज में सोमवार को आम आदमी पार्टी की ओर से नफरत मिटाओ, संविधान बचाओ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। इसमें यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल हुए। पदयात्रा समापन के बाद राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी सीएम पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर लोगों को डरा कर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिन्दू खतरे में बता कर सियासी रोटी सेंक रही है। दोपहर करीब एक बजे आप सांसद संजय सिंह डुमरियागंज क्षेत्र के बेंवा चौराहे पर पहुंचे। जहां स्वागत के बाद प्रांतीय अध्यक्ष काजी इमरान लतीफ सहित अन्य पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डुमरियागंज-बस्ती मार्ग से तिलगड़िया, सिकहरा, जबजौवा, हल्लौर, बैदौला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.