वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 9 -- मुरादाबाद में कोतवाली क्षेत्र के हिंदू कॉलेज में गुरुवार दोपहर बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा देकर कमरे से बाहर निकले छात्र फरहाद अली पर एक अन्य छात्र आरुष उर्फ अनुराग ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कॉलेज कैंपस में दिनदहाड़े हुई इस घटना से वहां अफरातफरी मच गई। झुलसे छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला निवासी ई-रिक्शा चालक नवाब अली का बड़ा बेटा फरहाद अली(21 वर्ष) कॉलेज के कमरा नंबर 51 में पेपर देने के बाद अपने दोस्तों के साथ बाहर निकल रहा था। आरोप है कि रास्ते में मिले बीए के छात्र आरुष ने अचानक उस पर पेट्रोल डाला और लाइटर जला दिया। आग की लपटों में घिरे फरहाद को देख छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। फरहाद के तीन दोस्तों दीपक, प्रियांशु और ध्रुव ने फुर्ती दिखाते हुए पानी डालक...