सीवान, जनवरी 31 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के अरंडा में गुरुवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर समरस, स्वाभिमानी और कर्तव्यनिष्ठ भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। सम्मेलन के मुख्य वक्ता बिहार व झारखंड प्रांत के संयोजक जन्मेजय कुमार ने कहा कि हिंदू धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र कला है। उन्होंने हिंदू समाज की एकता को विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए आवश्यक बताया। वक्ता लक्ष्मीकांत पाठक ने सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक पनघट और एक मरघट पर सभी भेद समाप्त हो जा...