सिद्धार्थ, दिसम्बर 15 -- खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा क्षेत्र के कुड़जा गांव में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आरएसएस के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि जाति धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर हिंदू एकता के लिए आरएसएस पूरे भारत में हिंदू जन जागरण सभा कर रही है। हिंदू एकता के लिए आपसी सद्भावना को बढ़ाना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज का समाज अलग-अलग जाति में बंटा हुआ है। लोगों में आपस में दूरियां बढ़ रही हैं। इस खाई को मिटाने के लिए आरएसएस इस वर्ष को शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही हैं और पूरे देश में हिंदू सम्मेलन कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोग आपसी संवाद करते थे, अब लोग मोबाइल में व्यस्त हैं। लोगों में आपसी संवाद कम होने के कारण आपसी भाईचारे की भावना में कमी आ रही है। लोग वहूपंथी हो रहे हैं। जबकि लोगों का एक ...