काशीपुर, फरवरी 22 -- काशीपुर, संवाददाता। रविवार को काशीपुर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू एकता, संस्कृति, संस्कार, राष्ट्र समर्पण पर जोर दिया गया। पांच अलग-अलग स्थानों पर आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत मोहल्ला किला स्थित गंगेबाबा मंदिर सभागार में सत्य सनातन हिन्दू सम्मेलन समिति प्रताप तथा खत्रियान बस्ती के तत्वावधान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत संस्कृति, मठ मंदिर प्रमुख महंत विकास नाथ समेत अतिथियों ने किया। मुख्य वक्ता विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद नैनीताल पीयूष ने संघ के 100 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। महिला वक्ता नीरजा चौधरी ने पंच परिवर्तन के तहत कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। यहां कार्यक्रम संयोजक अभिषेक गोयल, सर्वेश शर्मा शशि, रामरतन सक्सेना, आशीष शर्मा, रा...