बागपत, फरवरी 4 -- इब्राहिमपुर माजरा गांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि जगद्गुरु संतोषी महाराज ने हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि हिंदुओं की एकता से ही भारत विकास के पथ पर अग्रसर होगा। बुधवार को गांव के सर्वोदय इंटर कालेज में आयोजित सम्मेलन हुआ। संतोषी महाराज ने कहा कि यदि हिंदू समाज कंधे से कंधा मिलाकर चले, तो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने प्रत्येक हिंदू परिवार से घर में एक देशी गाय पालने की अपील। सम्मेलन में प्रांत के बौद्धिक शिक्षक अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने हिंदू एकता पर विचार रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास और उसके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता यशपाल सिंह ने तथा संचालन विकास माजरा ने किया। इस अवसर पर प्रवेंद्र, अमित, मनोज राठी, अवेंद्र, जोगिंद्र उपेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.