शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- तिलहर,संवाददाता। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के मौके पर हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं ने हिंदू एकजुटता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। विधायक सलोना कुशवाहा की भी विशेष उपस्थिति रही। गुरुवार को अग्रवाल धर्मशाला में वक्ता रवि मिश्रा ने कहा कि एकजुट हिंदू समाज अपने शौर्य की गाथा को दोहराने के लिए तत्पर है। उन्होंने जातिवाद, छुआछूत और पिछली गलतियों को खत्म कर हिंदुओं को एकजुट रहने पर जोर दिया। रघुवीर सहाय ने कहा कि सभी को मिलकर भारत को अखंड और समर्थ बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अंकित अग्रवाल ने कहा कि हिंदू धर्म व्यापक सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है जिसकी जड़े बहुत गहरी है। आलोक जी ने कहा कि अगर किसी ने हिंदुओं के स्वाभिमान को चुनौती दी तो उसे मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी रखनी ह...