मथुरा, दिसम्बर 23 -- बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे घोर अत्याचारों के विरोध में विहिप एवं बजरंग दल के तत्वावधान में 24 को प्रातः 11 बजे हिंदू आक्रोश यात्रा मसानी स्थित वेद मंदिर से निकाली जाएगी निकाली जाएगी। यह यात्रा विश्व हिंदू परिषद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। उन्होंने महानगर के सभी संत, महंत, सामाजिक एवं सनातन संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। महानगर मंत्री गोकुलेश गौतम ने महानगर में निवास कर रहे समस्त सनातनी हिंदुओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बांग्लादेश में पीड़ित हिंदू समाज के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.