गुमला, फरवरी 12 -- बसिया प्रतिनिधि प्रखंड के कलिगा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से काम कराए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। इस संबंध में हिंदुस्तान अखबार में मनरेगा में मज़दूरों की जगह जेसीबी से हो रहा है काम शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद बीडीओ सुप्रिया भगत ने कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है।बीडीओ ने बताया कि प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एस.बी. ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। जांच में यह देखा जाएगा कि मनरेगा के तहत कार्य नियमों के अनुसार कराया गया या नहीं तथा जेसीबी मशीन के उपयोग में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं।हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी भ्रष्टाचार के मामलों में जांच और शोकॉज का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.