मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- मुजफ्फरनगर। त्योहारों के मौसम में शहर एक बार फिर रंग और संगीत की मस्ती में डूबने को तैयार है। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित नुमेक्स सिटी में शनिवार शाम छह बजे हिन्दुस्तान समाचार पत्र एवं नुमेक्स के बैनर तले होने वाली भव्य डांडिया नाइट का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है। यह आयोजन देर रात तक चलेगा। रेणुका पंवार के साथ डांडिया और हरियाणी गानों पर झूमने के लिए बड़ी संख्या में आनलाइन टिकटों की बिक्री हुई। दिल्ली हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित नुमेक्स सिटी में शनिवार शाम को हिन्दुस्तान की डांडिया नाइट होगी। कार्यक्रम में हरियाणवी स्टार सिंगर रेणुका पंवार होगी, जिन्होंने अपने सुपरहिट गीत 52 गज का दामण, पेहर मटक चालूंगी और चंद्रवाल जैसे गानों से लाखों श्रोताओं का दिल जीता। रेणुका पंवार अपने लोकप्रिय हरियाणवी गीतों की धुनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.