औरैया, दिसम्बर 12 -- कड़ाके की ठंड के बीच शहर में अलाव व्यवस्था की लापरवाही पर प्रकाशित हिंदुस्तान की खबर का असर जल्द ही दिखा। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार की रात एडीएम ने नगर के कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को स्पष्ट कहा कि सभी निर्धारित प्वाइंटों पर अलाव हर हाल में जलते मिलने चाहिए, ताकि आम जनता को ठंड में किसी तरह की परेशानी न हो। गुरुवार रात करीब 11 बजे हिंदुस्तान टीम ने सब्जी मंडी, सुभाष चौराहा, रोडवेज बस अड्डा, जिला अस्पताल परिसर और संजय गेट समेत कई प्वाइंटों पर अलाव व्यवस्था का हाल देखा था, जहां अधिकांश स्थानों पर अलाव नदारद मिले थे। जिला अस्पताल के भीतर तो लोग ठिठुरते रहे, जबकि बाहर संजय गेट के पास भी अलाव नहीं जलाया गया था। रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। शुक्...